ब्लॉग में आपका स्वागत है

हृदय के उदगारों को शब्द रूप प्रदान करना शायद हृदय की ही आवश्यकता है.

आप मेरी शक्ति स्रोत, प्रेरणा हैं .... You are my strength, inspiration :)

Saturday, July 21, 2012

हासिल होता है



कोशिशें करें  तो  हासिल  सब  होता  है 
कहते  हैं  खुदा  भी  तब  संग  होता  है 
तोड़ना  न  चाहे  कोई  मान  लिया  जाये 
पर  जुड़े  रहने  का  भी  तो  जतन  होता  है 
माना  कहा  दिलरुबा  ने  न  रूठेंगे  तुमसे 
पर  रूठ  जाने  का  भी  कुछ  सबब  होता  है 
दिलबर  दिल  में  रहबर  बन  रहे  तो  चाँद  रोशन 
वरना  बदली  छाये, चांदनी  जाये  तो  क्या  होता  है 
राहें  मोड़कर  हमसफ़र  ने  मंजिल  का  पता  बदला 
उनसे  अब  रूठकर  भी  प्रीति  को  हासिल  क्या  होता  है 
चट्टानों  के  दिल  से  भी  झरना  बहा  है 
कोशिशें  करें  तो  हासिल  सब  होता  है 
12.37pm, 21//2012

10 comments:

  1. चट्टानों के दिल से भी झरना बहा है
    कोशिशें करें तो हासिल सब होता है

    ये पंक्तियाँ बहुत ही अच्छी हैं

    सादर

    ReplyDelete
  2. बहुत सुन्दर..प्रीति जी..

    ReplyDelete
  3. YOUR WRITING SKILL IS VERY PIOUS. I WANT TO KISS YOUR WORD

    ReplyDelete
  4. कोशिश करने वालो की हार नहीं होती..
    बहुत सुन्दर उत्साहवर्धक रचना..
    :-)

    ReplyDelete
  5. सच है कोशिश हो तो खुदा साथ देता है ... खूबसूरत भाव लिए रचना ...

    ReplyDelete
  6. तोड़ना न चाहे कोई मान लिया जाये पर जुड़े रहने का भी तो जतन होता है

    sach kaha... n todna hi kafi nahi hota, jude rahne ke liye jatan to karna hi padta hai... very nice creation

    ReplyDelete
  7. बहुत सुन्दर सृजन, बधाई .

    कृपया मेरे ब्लॉग पर भी पधारने की अनुकम्पा करें, आभारी होऊंगा .

    ReplyDelete
  8. खूबसूरत भाव लिए रचना ,बधाई......

    ReplyDelete

Thanks for giving your valuable time and constructive comments. I will be happy if you disclose who you are, Anonymous doesn't hold water.

आपने अपना बहुमूल्य समय दिया एवं रचनात्मक टिप्पणी दी, इसके लिए हृदय से आभार.